आपके लिए आज का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे इसलिए थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपनी प्रिया के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार का आवागमन में काफी अच्छा होने से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
वृषभ राशिफल 16 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर और साल 2020 का वार्षिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वृष राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
- साल 2020 में वृष राशि पर शनि की साढ़े साती
- शनि गोचर 2020 का वृष राशि पर प्रभाव
- वृष वार्षिक राशिफल 2020
वर्ष का आरंभिक ग्रह-गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल दिखाई दे रहा है किंतु आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस वर्ष आप थोड़ा सा उतार-चढ़ाव अधिक देखेंगे विशेष करके नौकरी के मामलों में आप जहां भी काम करेंगे वहां षड्यंत्रकारी लोग आपका पीछा करते रहेंगे। जनवरी के तृतीय सप्ताह से परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने लगेंगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कार्य व्यापार के प्रति सजग रहें। वर्ष के आरंभ में ही अष्टमभाव में निर्मित पंचग्रही योग कठिन चुनौतियां पेश करेगा इसलिए बहुत सोच समझकर चलने के लिए वर्ष संकेत दे रहा है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटनाओं से बचें। मार्च से ग्रहों के गोचर में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा। जून से परिस्थितियों और अच्छी होनी आरंभ हो जाएंगी इन सब उतार-चढ़ाव के मध्य आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।
जनवरी- शुक्र का गोचर भाग्य में उन्नति करेगा, विदेशी कंपनी अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग मिलेगा, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
फरवरी- मकान-वाहन के क्रय का योग, विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा, कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह अच्छा रहेगा।
मार्च- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, कठोर वाणी पर नियंत्रण रखें, विलासिता संबंधी वस्तुओं पर इस माह भी अतिव्यय जारी रहेगा।
अप्रैल- ग्रह गोचर किसी नई सूचना से मन प्रसन्न करेंगे, आपके धैर्य और संयम की परीक्षा भी हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मई- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, कामयाबी की दृष्टि से माह अनुकूल, नौकरी में पदोन्नति।
जून- कार्ययोजनाएं एवं रणतियां कारगर सिद्ध होंगी, माह अच्छी कामयाबी और मानसिक शांति देगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
जुलाई- बड़ी कार्ययोजना को अंतिम रूप दें, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग।
सितंबर- अप्रत्याशित घटनाओं से तनाव, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें, ग्रह गोचर थोड़ा सा प्रतिकूल है तीसरे सप्ताह से सुधार के योग।
अक्टूबर- व्यर्थ तनाव परेशान करेगा, बेहतर है कि भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, रिश्ते बिगड़ने न पाए इसका ध्यान रखें।
नवंबर- ग्रहों में बड़े सुधार से विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेग। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी और संतान प्राप्ति के योग भी।
दिसंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कर्ज के लेन-देन से बचें, सरकारी कार्यो का निपटारा होगा, मकान-वाहन के क्रय का भी योग।