फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: सूर्य के दुर्लभ संयोग से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, व्यापार में होगा लाभ

Thu, 21 Aug 2025 02:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:10 PM IST
सार

Surya Gochar 2025 Lucky Rashiyan: 30 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Surya Nakshatra parivartan and yuti on 30 august 2025 know impact on zodiac sign
Surya Gochar 2025 Lucky Rashiyan - फोटो : freepik

Surya Gochar 2025 Lucky Rashiyan: 30 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ सकता है। दरअसल, 30 अगस्त को शाम 4 बजकर 39 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही सूर्य मौजूद हैं। ऐसे में दोनों की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा इसी दिन सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। चूंकि सूर्य ग्रहों के राजा हैं और उनका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, इसलिए सूर्य के इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि, करियर में तरक्की, सरकारी क्षेत्र में लाभ आदि शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Surya Nakshatra parivartan and yuti on 30 august 2025 know impact on zodiac sign
सूर्य का यह दुर्लभ संयोग आपको व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

सूर्य का यह दुर्लभ संयोग व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आपको घर, बाहर, कार्यक्षेत्र आदि स्थानों पर सम्मान की प्राप्ति के योग है। वाहन खरीदने का अगर विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। खास बात यह है कि संपत्ति से जुड़े मसले दूर होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा और रिश्ते पहले से मजबूत बनेंगे।

Surya Nakshatra parivartan and yuti on 30 august 2025 know impact on zodiac sign
तुला राशि वालों के व्यापार में बदलाव आएगा। आप नई योजनाओं का निर्माण करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

तुला राशि वालों के व्यापार में बदलाव आएगा। आप नई योजनाओं का निर्माण करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव है। मित्रों तथा संबंधियों से शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि राजनीति से जुड़े लोगों के अपनी बात रखने का मंच मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह समय धन-समृद्धि और सफलतादायक रहने वाला है। सेल्स के सेक्टर से जुड़े लोगों को के कार्य का और विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra parivartan and yuti on 30 august 2025 know impact on zodiac sign
धनु राशि वालों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा पर जाने के योग है। व्यापार में लाभ होने से स्थिति बेहतर बनेगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा पर जाने के योग है। व्यापार में लाभ होने से स्थिति बेहतर बनेगी। करियर-कारोबार के मामले में आपको तरक्की मिलती दिख रही है। नए व्यापारियों को अचानक कोई बड़ी डील मिलेगी। आर्थिक दबाव कम होने से आप प्रसन्न महसूस कर सकते हैं।कई नए लोगों के संपर्क में आने से लाभ मिलने के योग है।

 

Muntha: क्या है मुंथा? जानें ज्योतिष में इसकी मदद से कैसे जान सकते है अगले वर्ष का भविष्यफल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed