Sun in Chitra Nakshatra 10 October 2025: 10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। प्रेम, समर्पण और खुशहाली का यह पर्व सभी सुहागिनों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह आज रात 08 बजकर 19 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल के इस नक्षत्र में सूर्य के आने पर इन 3 राशि वालों की किस्मत चमक सकती हैं और उन्हें करियर-कारोबार से लेकर शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Lucky Rashifal: करवा चौथ पर सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा बड़ा फायदा
Sun in Chitra Nakshatra 10 October 2025: 10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। प्रेम, समर्पण और खुशहाली का यह पर्व सभी सुहागिनों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को घर और बाहर दोनों जगह सम्मान की प्राप्ति संभव है। परिवार में चल रही दिक्कतें दूर होंगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप भौतिक सुख की वस्तुएं खरीदेंगे। सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता में भी निखार आएगा और आप भविष्य के लिए अच्छे फैसलें लेंगे। आपके व्यापार में अटका धन आपको मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
Karwa Chauth Ki Aarti: इन तीन आरतियों के बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत, यहां पढ़ें संपूर्ण आरती
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय नए परिवर्तनों से भरा रहेगा। जो पुराने बिजनेस में परेशानियां चल रही थी, उनसे आपको राहत मिलेगी। अगर आप किसी कॉलेज में दाखिला या नौकरी को पाने के लिए कई समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह कामना पूरी होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। बड़े अधिकारियों द्वारा कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना हो सकती हैं।
Karwa Chauth Paran Rules: करवा चौथ का व्रत पारण कैसे करें? उपवास खोलने का सही समय और विधि
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। सरकारी कामों से लाभ होगा और उसमें नौकरी पाने की इच्छा भी पूरी होगी। मार्केट में अटका धन निकल आएगा। कोई नया वाहन लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा और घर परिवार में किसी की दस्तक होगी। खास बात यह है कि जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पतियों को भी करना चाहिए इन नियमों का पालन, न करें ये गलतियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।