फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ

Tue, 18 Mar 2025 10:41 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 18 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के अवसर पर लग चुका है, जिसके बाद सबकी नजर अब सूर्य ग्रहण पर है। बता दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 यानी चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन लगेगा। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and time know Surya Grahan impact on zodiac sign
Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के अवसर पर लग चुका है, जिसके बाद सबकी नजर अब सूर्य ग्रहण पर है। बता दें, साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 यानी चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन लगेगा। इसका समय दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में नजर आएगा। परंतु ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते है...

Surya Grahan 2025 date and time know Surya Grahan impact on zodiac sign
Surya Grahan 2025 - फोटो : Freepik

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आपको बता दें कि, 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं। 

Surya Grahan 2025 date and time know Surya Grahan impact on zodiac sign
अविवाहित जातकों को विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए खास हो सकता है। आपको करियर और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों की विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and time know Surya Grahan impact on zodiac sign
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लाभकारी है। किसी नई संपत्ति खरीदने के योग है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। पहले अगर किसी निवेश को किया था, तो उससे लाभ मिलने के योग है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो सकता है। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 date and time know Surya Grahan impact on zodiac sign
करियर में लाभ होगा। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों का कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपके लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। करियर में लाभ होगा। अधूरे कार्यों में सफलता के योग है। 



Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का मीन राशि में गोचर, वृश्चिक राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?
Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत

 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed