Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: इस बार 148 वर्षों के बाद सूर्यग्रहण, वट सावित्री व्रत और शनी जयंती एक साथ है। 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा। लेकिन इस सूर्यग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण विक्रम संवत 2078 में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा। ग्रहण वृषभ और मृगशिरा नक्षत्र में है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा राहु ग्रह से ग्रस्त होते हैं जिस कारण नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य एक ही अंश पर होते हैं तो चन्द्रमा सूर्य के चक्र को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
Surya Grahan 21: सूर्य ग्रहण आज, जानें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन