Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार के दिन लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को बृषभ और मृगशिरा नक्षत्र में है। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरंभ होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा सकेगा। जबकि दुनिया के कई हिस्सों में ग्रहण के दीदार किया जा सकेगा। ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और एशिया, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसमें एक समय पर ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकदार अंगूठी के रूप में दिखाई पड़ेगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं होने की वजह से इसका सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। मान्यता है कि सूतककाल में किसी भी तरह शुभ कार्य और पूजा पाठ नहीं किया जाता है। सूर्यग्रहण के दिन दो प्रमुख त्योहार भी साथ में मनाया जा रहा है, वट सावित्रि व्रत और शनि जयंती।
Surya Grahan 21: सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर ग्रहण का असर
इस बार का सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण के दौरान सभी ग्रहों में न्यायधिपति और सूर्यपुत्र शनि का ज्येष्ठ अमावस्या पर जन्म हुआ था इसलिए इस सूर्यग्रहण का खास महत्व है। शनि इस दौरान मकर राशि में रहते हुए वक्री रहेंगे और मीन व कर्क राशि में बैठे मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह पर द्दष्टि रहेगी।
इस सूर्य ग्रहण का मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा, आइए आगे करते हैं ज्योतिषीय विश्लेषण...
राशि से द्वितीय धन भाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आंख से संबंधित बीमारियों से सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलाझाएं। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें। मित्रों तथा संबंधियों से भी कलह न बढ़ने दें।
वृषभ राशि
आपकी राशि पर पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण कई तरह की कठिन चुनौतियां पेश करेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।
राशि से बारहवें व्यय भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण अत्यधिक भागदौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करवाएगा। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव आ सकता है अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो नुकसान से बचे रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब लग सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।