फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन तीन राशि वालों के पद और धन-दौलत में होगी वृद्धि

Wed, 13 Sep 2023 03:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Sep 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kanya Rashi Good For These Zodiac Sign
सूर्य का कन्या राशि में गोचर

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नौकरी का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह भी हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होते हैं उनके अंदर आत्मविश्वास काफी होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव किसी एक राशि में करीब 1 महीने तक रहते हैं। इस तरह से सूर्य हर एक महीने के बाद अपनी राशि बदलते हैं। सूर्यदेव 17 सितंबर को दोपहर सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए अगली राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर ये 17 अक्तूबर तक रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर सूर्य का शुभ प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने पर कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली होंगी। 

Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kanya Rashi Good For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
17 सितंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्य जल्द से संपन्न होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए पिछले कई दिनों से प्रयासरत हैं उन्हें अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kanya Rashi Good For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
आपकी राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन दूसरे स्थान पर होगा। ऐसे में आपके लिए यह कई मायनों के लिहाज से शुभ साबित होगा। आय में इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन का निवेश अच्छे स्थान पर होने से आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कई तरह के अप्रत्याशित सुखद समाचारों से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kanya Rashi Good For These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपको आने वाले एक महीने तक किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed