फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: 13 फरवरी से सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा जमकर लाभ

Mon, 30 Jan 2023 09:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Jan 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit Effects On These Rashi
surya parivartan 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा कारक ग्रह कहा गया है। सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और उनका राशि परिवर्तन 12 राशियों को प्रभावित करता है। सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जहां शनि की उनसे युति होगी। शनि की मूल त्रिकोण राशि में सूर्य का गोचर 3 राशियों को जमकर फायदा देने वाला होगा। आइये समझते है कि वो 3 राशियां कौन सी है। 


यह भी पढ़ें-
Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय

Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर

February Horoscope 2023: फरवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit Effects On These Rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे स्थान के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कर्म स्थल और उसकी लीडरशिप का ज्ञान किया जाता है। इस समय सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय सरकारी सेवा में लगे हुए जातकों को सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को इस समय बेहद अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। नया मकान लेने का योग दिखाई पड़ रहा है। 
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit Effects On These Rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-  इस राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय सूर्य का गोचर आपके छठे स्थान से होगा। इस स्थान से जातक के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर ही होगी। सूर्य के इस गोचर से नौकरी कर रहे जातकों का प्रमोशन होगा। इस समय उच्च अधिकारी आपके ऊपर मेहरबान रहने वाले हैं। विदेशी कामकाज से जुड़े जातकों को ना सिर्फ लाभ होगा बल्कि आपके संबंधों में तेजी दिखाई दे रही है। जो शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर रहे थे उन्हें अब आप सबक सिखाने की स्थिति में होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Date Time Sun Transit Effects On These Rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर आपकी राशि के लिए तीसरे भाव से होगा। इस भाव से जातक के साहस, पराक्रम और भाई बहनों का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके भाग्य स्थान पर होगी। इस समय  आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपके पिता के सहयोग से आपका कोई नया काम शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी धार्मिक यात्रा के लिए निकल जाए। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed