{"_id":"6200be83d8c6bf26c230e446","slug":"surya-gochar-2022-sun-transit-in-aquarius-surya-ka-kumbh-rashi-me-parivartan-impact-on-all-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2022: 13 फरवरी को सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2022: 13 फरवरी को सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव
Mon, 07 Feb 2022 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली

Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
sun transit 2022: सूर्य देव 13 फरवरी की मध्यरात्रि पश्चात 3 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2022 : सूर्य देव 13 फरवरी को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर यह 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
राशि
मेष राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आय के साधन भी बढ़ेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह परिवर्तन बेहद अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का विक्रय करना चाह रहे हों तो सुंदर संयोग।

मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव भाग्योदय तो करेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक परेशानी भी देगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। दूर देश की यात्रा का संयोग बनेगा। चुनावी क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशिसे अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। प्रभाव तथा मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु,स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा।अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी बचना होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें जमीन जायदाद तथा पैतृक संपत्ति का विवाद समाप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने के योग।