16 दिसंबर 2019 को धनु राशि में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। गोचर की अवधि 14 जनवरी 2020 की मध्य रात्रि तक रहेगी। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसलिए 16 दिसंबर को धनु संक्रांति होगी। सूर्य के धनु राशि में जाने से इस राशि में चार ग्रहों (सूर्य, गुरु, शनि और केतु) का योग बनेगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर इस प्रकार से पड़ेगा...
16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में गोचर, बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों को होगा फायदा
मेष
आपके कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह संयोग उत्तम रहेगा किंतु, कोई भी कार्य बिना बाधा के संपन्न नहीं होगा। इसलिए आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा होने वाली है।
वृषभ
समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। झगड़े विवाद से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
मिथुन
गोचर का प्रभाव व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी-विवाह संबंधित चिंता दूर होगी, शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा।
कर्क
आपके शत्रु भाव में इन ग्रहों का संयोग मिलाजुला फल देगा। शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट भी होंगे। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेनदेन से बचते रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते न बिगड़ने दें।