Sun Transit In Cancer: ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव 16 जुलाई की सायं 4 बजकर 51 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो इस राशि में 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में सूर्य की प्रबल स्थिति उसे मान सम्मान तथा राज्य सत्ता का सुख दिलाती है। ऐसा व्यक्ति सफल उद्यमी और समाज का मुखिया होता है। वह शोध परक और रचनात्मक कार्यों में अधिक रूचि रखते हुए पूर्ण सफल रहता है। किसी भी जातक की जन्म कुंडली में बलवान सूर्य राजसत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्ति धनी, मानी और यशस्वी होते हैं। वै जहां भी जाते हैं अपने आकर्षक व्यक्तित्व की छाप छोड़ देते हैं तथा जन-मानस को अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार मेष राशि और सिंह राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं क्योंकि ये दोनों राशियां इनकी उच्च और स्वगृही हैं। इनके कर्क राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन: सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा, एक ओर जहां आपके मन में उथल-पुथल पारिवारिक तथा मानसिक अशांति परेशान कर सकती है वहीं दूसरी ओर आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी नौकरी में प्रयास करना चाहें तो भी अवसर अच्छा रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अत्यंत उत्साही और शीघ्र निर्णय लेने के फलस्वरूप आपकी योजनाएं पूर्णरूप से फलीभूत रहेंगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भाई बहनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने न दें।
मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। कहीं न कहीं मानसिक अशांति तथा पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान दें, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार की दिशा में किया गया भी प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा लिए और तैयारी करनी होगी।
कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे सूर्य के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरूप आप नीतिज्ञ शक्तिशाली, सक्रिय तथा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने वाले व्यक्तित्व के धनी होंगे। मान सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य विशेषकर के शारीरिक पीड़ा से सावधान रहना पड़ेगा। अपने व्यक्तित्व तथा निर्णय लेने की क्षमता से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु अपने चित्त को स्थिर रखें पारिवारिक अलगाव से बचें।