{"_id":"5f0d75956dba4956765d6ad9","slug":"sun-transit-in-cancer-2020-surya-ka-kark-rashi-me-rashi-parivartan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशि परिवर्तन: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश चले दक्षिणायन की ओर, किन राशियों के लिए शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशि परिवर्तन: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश चले दक्षिणायन की ओर, किन राशियों के लिए शुभ
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान सूर्य का रथ 16 जुलाई की मध्यरात्रि के बाद 04 बजकर 32 मिनट से दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थान करेगा। इसी के साथ कर्क राशि से लेकर 6 राशियों कर्क, सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक और धनु राशि की सूर्य की यात्रा की अवधि के मध्य पितरों का दिन और देवताओं की रात्रि आरम्भ हो जायेगी। इनके कर्क राशि में प्रवेश का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, अन्य ग्रह गोचर के शुभप्रभाव के परिणाम स्वरूप कामयाबियों का सिलसिला बढ़ता रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। मकान वाहन के क्रय का स्थापना तो पूर्ण हो ही सकता है सामजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे निर्णय लेना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है पूरा फायदा उठाएं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आ सकता है किंतु परिवार में कलह तथा अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- आपकी राशि में सूर्य का आना कुछ शारीरिक पीड़ा तो दे सकता है किंतु आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के जुड़े हुए प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई भी बड़ा कार्य निकलवाना हो तो अवसर अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दैनिक व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।