फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2022: 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों को होगा विशेष लाभ

Thu, 10 Feb 2022 08:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Feb 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
sun transit in aquarius on 13 february these four zodiac sign people will lucky
कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव इस समय मकर राशि में विराजमान हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कुंडली में सूर्य के शुभ भाव में होने पर व्यक्ति को नौकरी, मान-सम्मान और धन लाभ होता है। 13 फरवरी को सूर्य अपनी मकर राशि की यात्रा को विराम देकर शनिदेव की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन 4 राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...

sun transit in aquarius on 13 february these four zodiac sign people will lucky

मेष राशि- सूर्य देव का 13 फरवरी को गोचर आपकी कुंडली के लाभ भाव में होगा। सूर्य देव का कुंडली के लाभ भाव में गोचर करने से आपकी आर्थिक स्थिति में अब से सुधार आना शुरू हो जाएगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नए-नए रास्ते धन कमाने में आपको दिखाई देंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में इजाफा और मान-सम्मान प्राप्त होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वहीं बिजनेस करने वाले जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा।

sun transit in aquarius on 13 february these four zodiac sign people will lucky
राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि- सूर्य देव का गोचर आपकी राशि में दशम भाव में होने वाला है। कुंडली का दशम भाव कर्म और करियर से संबंधित होता है। इससे नौकरी करने वालों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रमोशन मिलने की ज्यादा संभावना है। आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिससे आपके करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत दिखाई दे रहा है। परिवार के सदस्यों से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in aquarius on 13 february these four zodiac sign people will lucky
मिथुन
मिथुन राशि- 13 फरवरी को सूर्य का गोचर आपकी राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर से इस राशि के जातकों के भाग्य में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड सकती है जिसमें आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। धर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। धन लाभ होने के संकेत हैं। आपको किसी संपत्ति के सौदे को लेकर फायदा मिल सकता है। किसी बड़े पद पर आपको काम करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
sun transit in aquarius on 13 february these four zodiac sign people will lucky
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातको के लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आपके काम करने की कार्यक्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रहा है। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी जिसका फायदा आपको मुनाफे तौर पर मिल सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed