फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: नौकरी और व्यापार की परेशानियों को दूर करते हैं ज्योतिष के ये पांच आसान उपाय

Wed, 25 Jun 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:55 PM IST
सार

Astrological Remedies For Life Struggles: ज्योतिष शास्त्र में बताए गए छोटे-छोटे काम व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इनके जरिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत करने से लेकर दोषों से भी मुक्ति पाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
astrological remedies for business life struggles and Career in hindi disprj
Astro Tips - फोटो : Adobe stock photos

Astrological Remedies For Life Struggles: आमतौर पर हर व्यक्ति लक्ष्यों को पूरा, बिजनेस को आगे बढ़ाने व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए लगातार प्रयास करता है। परंतु भाग्य का साथ न होने के कारण उन्हें पूरा करने में दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में आप ज्योतिष में मौजूद कुछ सरल उपायों की सहायता से अपनी परेशानियां दूर कर सकते हैं। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में बताए गए छोटे-छोटे काम व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इनके जरिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत करने से लेकर दोषों से भी मुक्ति पाई जा सकती हैं। साथ ही करियर, बिजनेस, धन, रोग व घरेलू समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।

astrological remedies for business life struggles and Career in hindi disprj
astrological remedies for life struggles - फोटो : amar ujala

हनुमान चालीसा का पाठ
यदि आपको किसी चीज का भय सता रहा है और बातों को लेकर तनाव बना हुआ है, तो मंगल और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके प्रभाव से सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं और साधक के मानसिक के साथ-साथ शारीरिक बल में वृद्धि होती हैं।

astrological remedies for business life struggles and Career in hindi disprj
astrological remedies for life struggles - फोटो : adobe stock

दान करें
हिंदू धर्म में दान सबसे पुण्य कार्य माना जाता है। आमतौर पर हर व्यक्ति तीज-त्योहारों पर प्रभु का नाम लेते हुए दान-दक्षिणा करता है। यदि आपके बिजनेस में गिरावट, घर में आर्थिक तंगी और रिश्तों में समस्याएं बनी हुई हैं, तो शनिवार के दिन आप काले तिल का दान करें। इसके अलावा गुरुवार चने की दाल का दान भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrological remedies for business life struggles and Career in hindi disprj
astrological remedies for life struggles - फोटो : Adobe Stock

सूर्यदेव को जल
ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यदेव को जल चढ़ाना एक सरल उपाय है। आप एक तांबे के लोटे में साफ जल भरें। फिर इसमें रोली व फूल डालकर सूर्यदेव को चढ़ाएं। रोजाना ऐसा करने से साधक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य बेहतर और भाग्य का पूरा साथ मिलता है।

Sawan 2025: सावन का माह शुरू होने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, बुरे प्रभावों से रहेंगे दूर

विज्ञापन
astrological remedies for business life struggles and Career in hindi disprj
astrological remedies for life struggles - फोटो : freepik

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
ज्योतिषियों के मुताबिक शिवलिंग पर जल चढ़ाने से तनाव, रोग, कर्ज और भय से मुक्ति मिलती हैं। यही नहीं इससे देवों के देव महादेव भी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अवश्य चढ़ाएं। इस दौरान शिव जी को बेलपत्र और शमी का फूल भी अर्पित करें। इससे भाग्योदय होता है।

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें, नहीं होती बरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed