Shukra Nakshatra Parivartan 2025: शुक्र ग्रह की गणना सबसे शुभ ग्रह में की जाती है। वह प्रेम, कला, धन, भौतिक सुख, आकर्षण और विलासिता के कारक है। उनका प्रभाव जातक के व्यक्तित्व को प्रभावित बनाता है। शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद अगली राशि में अपना स्थान लेते हैं। वर्तमान में वह मिथुन राशि में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 1 अगस्त 2025 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र की इस चाल से 12 राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ सकता है। परंतु मेष, सिंह और धनु राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। इन जातकों के करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इनके राशिफल को विस्तार से जान लेते हैं...
Luckiest Zodiac: 1 अगस्त से इन तीन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: आपके अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। कला विस्तार का अवसर मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों का भाग्योदय कर सकता है। आपके अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। कला विस्तार का अवसर मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। इस दौरान परिवार वालों को लेकर किसी पार्टी में शामिल होंगे, जहां आपके कुशल व्यवहार की जमकर तारीफ होगी। छात्रों को मनचाहा कोर्स मिलेगा, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आपका आकर्षण लोगों में अच्छी छाप छोड़ेगा।
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
सिंह राशि वालों को संगीत के क्षेत्र में आगे आने का मौका मिलेगा। कुछ नए लोगों से आप जुड़ेंगे, जिससे करियर, व्यापार को नई दिशा मिलेगी। निवेश से लाभ होगा। कर्ज से भी आपको राहत मिलेगी। बाजार में आपकी साख बढ़ने से जानकारी से अच्छी मित्रता होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नया घर या कोई वाहन खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश होंगे। प्रमोशन मिलेगा। वेतन बढ़ने से एक अच्छा जीवन बिताएंगे। आपके घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। साइड प्रोजेक्ट से भी आमदनी बढ़ सकती है।
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
धनु राशि वालों के लिए यह समय खास रहेगा। जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। आपके यश एवं लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर के साथ खुशी के लम्हे बिताएंगे। सिंगल लोगों का किसी का प्रेम प्रस्ताव आएगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व और निखरेगा। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान बेरोजगार लोगों को भी वेतनवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में आ रही दिक्कतें भी दूर होंगी।
Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।