फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Guru Yuti: 22 अप्रैल के बाद मेष राशि में गुरु-सूर्य की युति, इन राशि वालों को होगा अच्छा फायदा

Tue, 28 Feb 2023 02:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
Shukra Guru Yuti in Mesh Rashi These 3 Zodiac Signs Will Get Money
Guru-Surya Yuti: - फोटो : istock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। इसके अलावा की ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं। जिसे ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति करना कहलाता है। किसी एक राशि में ग्रहों की युति व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। युति का जातक शुभ या अशुभ प्रभाव दोनों ग्रहों के आपसी संबंध पर निर्भर होता है। ग्रहों की आपस में मित्रता और शत्रुता दोनों ही होती है जो जातक के जीवन में गहरा प्रभाव डालती है। दो प्रमुख ग्रहों की युति अप्रैल माह में गुरु और सूर्य के साथ बनने वाली है। गुरु-सूर्य की युति 12 साल बाद मेष राशि में बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि के लोग ऐसे हैं जिनको इस युति का लाभ सबसे ज्यादा मिलने की संभावना है। 



यह भी पढ़ें-

 

Shukra Guru Yuti in Mesh Rashi These 3 Zodiac Signs Will Get Money
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 22 अप्रैल के बाद गुरु-सूर्य की युति बहुत ही फायदे की होने वाली है। आपके सभी काम जो रुके हुए है उनकी गति बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा।  
Shukra Guru Yuti in Mesh Rashi These 3 Zodiac Signs Will Get Money
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मेष राशि में दो प्रमुख ग्रह गुरु और सूर्य आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। सूर्य-गुरु की युति आपकी कुंडली में आय के भाव में होगा। जिससे आपको कई स्त्रोतों से अच्छा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अच्छा साथ अपने सहयोगियों से मिलने के कारण आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापार में कई दिनों से अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपका बिजनेस काफी फले और फूलेगा। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Guru Yuti in Mesh Rashi These 3 Zodiac Signs Will Get Money
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु और सूर्य की युति कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और फायदे के नए-नए द्वार खोजेगा। इन दोनों ग्रहों की युति आपके कर्म भाव में होने जा रही है। जिस कारण से कामकाज में पहले के मुकाबले में गति आएगी। नौकरीपेशा जातकों एक साथ कई तरह के अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापार में लगे हैं उनको जबरदस्त लाभ मिलेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed