Shukra Gochar Impact On Zodiac Sign: साल 2025 का ग्यारहवां महीना नवंबर प्रारंभ होने वाला है, जिसमें कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। हालांकि, माह की शुरुआत में ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह शुक्र गोचर करेंगे। वह 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि शुक्र इस राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनके अपने घर में आने से मालव्य राजयोग का निर्माण भी होगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, कला कौशल के मौके, रिश्तों में सुधार व साधक को विलासिता जीवन की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Shukra Gochar: 2 नवंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, धन लाभ के बनेंगे योग
Shukra Gochar Impact On Zodiac Sign: साल 2025 का ग्यारहवां महीना नवंबर प्रारंभ होने वाला है, जिसमें कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। हालांकि, माह की शुरुआत में ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह शुक्र गोचर करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि
शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों के नौकरी-व्यापार में उन्नति के अवसरों से भरा रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस समय आपकी कला आपकी पहचान बनेगी और आपके लिए बुजुर्गों की सलाह भी कल्याणकारी साबित होगी। व्यापार के लिए समय बेहद फायदेमंद रहेगा। निवेश से भी अचानक धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको आय के नए-नए साधन मिलेंगे। आपकी कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। निवेश के लिए भी समय खास रहेगा।
Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व
तुला राशि
तुला राशि के लिए समय खास रहेगा। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत है, तो मनचाहा ट्रांसफर मिलेगी। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शुक्र के प्रभाव से आपके आकर्षण में भी वृद्धि होगी। नए लोगों से जुड़ेंगे और जो लोग विदेश यात्रा करना चाह रहे हैं उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति का योग बनेगा।
Surya Gochar In November 2025: नवंबर में मेष संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे गोचर
मीन राशि
मीन राशि वालों की किसी महंगे उपहार की प्राप्ति होगी। विवाह की बात बन सकती हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। हालांकि, आपके भोग विलास की वस्तुएं बढ़ेगी, जिससे विलासिता जीवन जीने जैसा महसूस करेंगे। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हो सकता है। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा मन की इच्छाएं भी पूर होंगी।
Ear Shape Personality: ऐसे कान वाले होते हैं सौभाग्यशाली, जानिए कान की बनावट से भविष्य और व्यक्तित्व
Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।