फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुक्र करेंगे गुरु की राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों पर होगी धन की बरसात

Thu, 24 Nov 2022 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit On 5 Dec Positive Impact On These Zodiac Sign
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : venus planet
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधआ और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को असुरों का तो वहीं बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। असुरों का गुरु होने के बाद भी शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र का 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश होगा। धनु राशि दार्शनिक और धर्म की राशि है। वहीं शुक्र धन और भोग के कारक कहे गए हैं। शुक्र का धनु राशि में गोचर धर्म से जुड़े लोगों के लिए कई मायनों में शानदार रहने वाला है। गुरु तो अगर वेद का ज्ञान है तो शुक्र को आंतरिक ज्ञान है। जब दोनों का मिलन होता है तो जातक सिद्धि प्राप्त करता है। इस गोचर से 4 राशियों को धन लाभ होगा। 


Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
Shukra Gochar 2022 Venus Transit On 5 Dec Positive Impact On These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र धन और सप्तम भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में गोचर करेंगे। शुक्र की दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। यह समय धर्म से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। अगर आप धर्म को लेकर प्रवचन करते है तो आपको इस समय जनता का साथ मिलने वाला है। इस समय की गई यात्राओं का सम्पूर्ण लाभ मिलने वाला है। आपको अपने परिवार की ओर नया काम शुरू करने के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले है और पिकनिक ले लिए परिवार के साथ बाहर भी जा सकते है। 

Shukra Gochar 2022 Venus Transit On 5 Dec Positive Impact On These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दशवें भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होने जा रहा है जो की प्रेम का भाव है। शुक्र की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन में किसी नवीन प्रेमी का आगमन सम्भव है। इस समय ह्रदय में प्रेम के पुष्प पल्ल्वित होंगे और नए प्रेमी से नैन लड़ जाएंगे। मीडिया,फैशन,ग्लैमर से जुड़े जातक खूब प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। महिला जातकों को इस समय किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। पंचम से संतान का भी विचार किया जाता है इसलिए नव विवाहिता इस समय गर्भ धारण कर सकती है। आपके कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी पूरी तरह आपके अनुकूल रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit On 5 Dec Positive Impact On These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर इस समय आपके दूसरे भाव यानी धन भाव से होने जा रहा है। शुक्र की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको विदेश से धन प्राप्ति सम्भव है। कारोबारी रिश्तो में अब तेजी आने की उम्मीद है। पत्नी की सुख सुविधा पर भी धन खर्च होने के योग बने हुए है। इस समय आपकी वाणी मधुर और प्रिय होगी। आप अपनी वाणी के प्रभाव से ही लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। इस समय ऐसा भी हो सकता है कि किसी महिला मित्र के द्वारा आपको धन की प्राप्ति हो। जो जातक गुप्त विद्या के अध्ययन में समय व्यतीत कर रहे है उन्हें इस गोचर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit On 5 Dec Positive Impact On These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र परम राजयोग कारक होते हैं। चौथे और भाग्य भाव के स्वामी होकर शुक्र इस समय आपके लाभ भाव में ही गोचर करेंगे। शुक्र की दृष्टि इस समय आपके पंचम स्थान पर जा रही है। इस दौरान आपका काफी समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। इस समय आपको परिवार का सहयोग मिलेगा और आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शुक्र की पंचम पर दृष्टि होने से प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ने वाली है। सौंदर्य प्रसाधन के काम से जुड़े जातको को धन लाभ मिलने के योग बने हुए है। खास तौर से जो जातक लेखन और अभिनय से जुड़े है उन्हें इस समय नए प्रस्ताव आ सकते है। पत्नी के साथ आपके रिश्ते अब ओर भी मधुर होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed