फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Rajyog: तुला राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ

Tue, 08 Oct 2024 03:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
shukra and budh yuti make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign could be lucky
lakshmi narayan yog - फोटो : अमर उजाला

Lakshmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा दो या दो से अधिक ग्रह किसी एक ही राशि में जब गोचर करते हैं तब ग्रहों की युति भी बनती है। सुख, वैभव, प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह माने जाने वाला शुक्र 13 अक्तूबर तक अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में रहने वाले हैं, जहां पर बुध भी इसी राशि में आने वाले हैं। बुध 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में आ जाएंगे। इस तरह के बुध और शुक्र की युति होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति भी करते हैं जिससे कई योग को निर्माण होता है। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध वाणी, बुद्धि, व्यापार आदि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग कई राशि वालों को अच्छा लाभ दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इस योग से किन-किन राशि की किस्मत में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

shukra and budh yuti make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही लाभकारी रहने वाला साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी राशि में लक्ष्मी नारायण योग सातवें भाव में बनेगा, ऐसे में आपको अपने साथी या फिर साझेदार से अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे इनके हाथ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर नौकरीपेशा जातकों नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग किसी व्यापार से संबंधित है उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है। 
shukra and budh yuti make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। ऐसे में बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए यह युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में आपको करियर में कोई अच्छा खासा मुकाम हासिल हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि के संकेत हैं। अगर इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होने के प्रबल संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन अर्जित करने के कई अवसर आपको मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra and budh yuti make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि में तीसरे भाव में बनेगा। ऐसे में आपको बहुत अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी में कुछ नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके हाथ में जो भी अवसर आएंगे उसको आप जरूर पूरा करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। छोटी यात्राओं का भा संयोग बन रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed