{"_id":"675919689c34cd23e809cdfa","slug":"shash-pancha-mahapurush-rjayoga-after-30-years-three-rashi-get-benefit-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल बाद शनि देगा शश पंच महापुरुष राजयोग, मार्च 2025 तक रहेगा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
30 साल बाद शनि देगा शश पंच महापुरुष राजयोग, मार्च 2025 तक रहेगा साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:04 AM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर पर कड़ी नजर रखी जाती है। क्योंकि जब शनि की स्थिति बदलती है तो राशि परिवर्तन हो जाता है। साथ ही, शनि को एक पूर्ण चक्र पूरा करने में 30 वर्ष लगते हैं। इस बीच शनि शश पंच महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। यह योग तीन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
1 of 4
शश पंच महापुरुष राजयोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शनिदेव को राशि चक्र में न्यायाधीश का दर्जा दिया गया है। शनि कर्म के अनुसार फल देते हैं। साथ ही सबसे धीमी गति से गोचर करने वाला ग्रह होने के कारण यह एक राशि में ढाई साल तक रहता है। साथ ही, राशिचक्र में भ्रमण करने में 30 वर्ष लग जाते हैं। अभी शनि अपनी कुम्भ राशि में हैं और मूल त्रिकोण स्थिति में हैं। शनि के स्वराशि में होने से शश नाम का राजयोग बना है।
शश पंच महापुरुष राजयोग में से एक होने के कारण कुछ जातकों को लाभ होगा। इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही पारिवारिक स्तर पर परेशानियां दूर होंगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब शनि तुला, मकर और कुंभ राशि में लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे , सातवें या 10वें घर में होता है, तो शश राजयोग पंच महापुरुष योग बनता है। जिन लोगों की कुंडली में शश राज योग होता है उन्हें समाज में सम्मान मिलता है। साथ ही भारत में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
2 of 4
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के दसवें भाव में शनि विराजमान हैं। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों को शनि की स्थिति के मूल तत्व राजयोग का लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ की स्थिति है। नया घर, वाहन, प्रॉपर्टी या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। यह बदलाव का बहुत अच्छा समय है, इस समय आप सही निर्णय ले सकते हैं।
3 of 4
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस राशि के पांचवें स्थान पर शनि विराजमान हैं। इससे इस राशि के जातक भौतिक सुखों का अनुभव कर सकेंगे। आपको समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही पद और प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस राशि के दूसरे स्थान पर शनि विराजमान हैं। यानी साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो रहा है। शनिदेव जाते-जाते बहुत कुछ देकर जाने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन में खुशियों के नए पल आएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।