Vakri Shani 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और सच्चाई का ग्रह माना जाता है। 17 जून 2026 से शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की वक्री चाल को केवल करियर और धन से जोड़कर नहीं देखा जाता, बल्कि इसका गहरा प्रभाव रिश्तों और सामाजिक संबंधों पर भी पड़ता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब शनि वक्री होते हैं तो व्यक्ति को अपने संबंधों की वास्तविकता का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग, जो केवल स्वार्थ या जरूरत के समय साथ रहते हैं, उनसे जुड़े भ्रम टूट सकते हैं।शनि की यह चाल कई लोगों को यह समझाने का काम करेगी कि उनके जीवन में कौन वास्तव में शुभचिंतक है और कौन केवल परिस्थितियों का साथी। इस दौरान पुराने मतभेद, अधूरे संवाद और लंबे समय से दबे हुए भावनात्मक मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी की परीक्षा होगी।
Shani Vakri 2026: 17 जून से रिश्तों की होगी परीक्षा, शनि बताएंगे कौन अपना और कौन सिर्फ जरूरत का साथी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:13 PM IST
सार
Shani Vakri 2026: 17 जून से शनि खोलेंगे रिश्तों का सच! इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सीख, जबकि कुछ को रहना होगा बेहद सतर्क। जानें आपकी राशि पर असर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन