शनि एक क्रूर ग्रह है और यह क्रूर ग्रह 11 मई से वक्री हो चुका है जो 29 सितंबर 2020 तक इसी अवस्था में रहेगा। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर इसकी टेढ़ी नजर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का भंडार लग जाता है। इसकी चाल धीमी है इसलिए जातकों के जीवन पर इसका असर लंबे समय तक रहता है। शनि वक्री की चाल का असर सात राशियों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौनसी हैं वो सात राशियां हैं और शनि दोष कैसे बचें।
shani vakri 2020 effects: शनि वक्री की इन सात राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानें कैसे बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन
शनि वक्री के कारण आपकी राह में मुसीबतें आने की संभावना है। इस दौरान आपको बेहद संजीदा रहना होगा। चुनौतियों की अवधि लंबी रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से परिपक्व रहें। अपने प्रयासों को लगातार जारी रखें।
उपाय: शनिवार के दिन शनि मंदिर पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
कर्क
शनि वक्री का प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस अवधि में खर्च ज्यादा और आमदनी में लगातार कमी आ सकती है। ऐसे में आपको अपने धन को अच्छी तरह से संभालकर खर्च करना होगा।
उपाय: किसी गरीब को शनिवार के दिन काली उड़द दान करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों पर शनि वक्री का नकारात्मक असर पड़ेगा। इस दौरान शनि देव आपकी परीक्षा लेंगे। आपके बनते-बनते काम बिगड जाएंगे। इसके अलावा सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: शनिवार के दिन काला वस्त्र धारण करें।
कन्या
शनि वक्री के दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो। ध्यान रहे, शनि वक्री के कारण कोई बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की संभावना है।
उपाय: शनिवार की संध्या के समय पीपल के वृक्ष नीचे दीपक जलाएं।