{"_id":"5eb788afd986db4e2871037f","slug":"weekly-rashifal-11-to-17-may-2020-know-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिफल (11 से 17 मई तक): मई के इस सप्ताह में इस दिन जरा बचके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशिफल (11 से 17 मई तक): मई के इस सप्ताह में इस दिन जरा बचके
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 11 May 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलताओं के साथ होगा। सामान्यतः कोई भी दिन आपके लिए अशुभ नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य में मन लगाएं। विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह और भी बेहतर है, परीक्षा में उत्तम अंक लाने के लिए और प्रयास करें। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें झगड़े विवाद से बचें।
2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ थोड़ा सा तनाव दे सकता है, लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करने से पीछे नहीं रहेंगे, इसीलिए कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य से सभी विषम परिस्थितियों का समाधान होगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करके सफल होने का बेहतर योग। 11 मई अशुभ।
3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ कार्य व्यापार में सुधार के साथ होगा, विशेषकर के दैनिक व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में विवाद न पनपने दें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे सामाजिक सेवा करेंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 14 मई अशुभ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं के साथ साथ कर्ज के लेनदेन से भी बचते रहे। मध्य में ग्रह गोचर में आया आकस्मिक सुधार कार्य व्यापार में उन्नति देगा। नौकरी की तरफ से आ रहा तनाव कम होगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर है। समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभाएंगे। 16 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। किसी भी तरह का कार्य व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे विलंब न करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी संतान प्राप्ति योग। सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति और नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। सप्ताहांत माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 17 मई अशुभ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।