फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2025: शनिदेव साल 2025 में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेंगी अपार सफलताएं

Sun, 18 Aug 2024 06:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi good impact on these zodiac sign
शनि राशि परिवर्तन 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2025: सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले और कर्मफलदाता शनि अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना गया है। यहां क्रूर ग्रह से मतलब यह कि शनि शुभ फल उन्हीं जातकों को प्रदान करते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं और गरीबों का विशेष ध्यान रखते हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि के किसी एक राशि में काफी लंबे समय तक रहने के कारण इनका प्रभाव हर एक राशि पर लंबे समय तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हर एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में जरूर प्रभावित होता है। आपको बता दें कि शनि अभी इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि इस राशि में साल 2025 तक रहेंगे। फिर इसके बाद अगली राशि में गोचर होंगे।



ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। शनि इस राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। आइए जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन करने पर इन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। 

shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi good impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने का सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलेगा। शनि का गुरु की राशि मीन में जाना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वे अब पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। आपके लिए नया काम शुरू हो सकता है जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। 

shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi good impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या फिर नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।  परिवार के सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2025 saturn transit in meen rashi good impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। शनि का मीन राशि में गोचर करने से आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिल सकता है। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। कुछ नया करने को मिलेगा जिसमें आपको काफी धन भी मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed