मृत्युलोक के न्यायाधीश भगवान शनि 04 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इस प्रकार वर्तमान संवत्सर के अन्त तक ये मार्गी अवस्था में ही गोचर करेंगे। अब ये पुनः आगामी वर्ष 2024 में 29 जून को वक्री होकर 15 नवंबर 2024 को मार्गी होंगे। सम्पूर्ण वर्ष 2024 में ये कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे और 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इनके मार्गी होने के परिणाम स्वरूप कार्य-व्यापार में काफी सुधार आएगा। वर्तमान समय में कुंभ राशि के गोचरकाल में इनके मार्गी होने का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"6545c62eed6d2e6087077271","slug":"shani-dev-margi-today-before-diwali-these-zodiac-sign-get-relief-from-shani-sade-sati-and-dhaiya-2023-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Margi 2023: दिवाली से पहले बदली शनि की चाल, आज मार्गी होंगे शनिदेव, इन राशियों के लिए शुभ संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Margi 2023: दिवाली से पहले बदली शनि की चाल, आज मार्गी होंगे शनिदेव, इन राशियों के लिए शुभ संकेत
Sat, 04 Nov 2023 09:49 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
shani margi 2023: शनि देव के मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा फिर भी कहीं न कहीं कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद गहरा सकता है। आय के साधन बढ़ते रहेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें।

वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव काफी अप्रत्याशित और मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों या चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से शनि देव का गोचर आति अनुकूल रहेगा।
Shani Margi 2023: शनि 4 नवंबर से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों को 2024 तक मिलेगा किस्मत का साथ

मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कई बार ऐसा भी होगा कि आपका कार्य सही समय पर नहीं हो पाएगा किंतु उसके लिए कहीं न कहीं आपका आलस्य जिम्मेवार होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक भी न करें। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा और दान-पुण्य भी करेंगे।

कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। शरीर में वात रोग की अधिकता रहेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आए। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।