फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: तुला, मकर और मीन राशि वालों को मिलेगी व्यापार में उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 04 Nov 2023 07:35 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 07:35 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
4 नवंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार में आप जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं और किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिजनों से आप किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विविध विषयों में आप अनुकूल रहेंगे और आप  कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में  आप कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी काम के कारण यदि समस्या आ रही थी, तो वह उनके गुरुजनों की मदद से दूर होगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी आवश्यक वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में सदस्यों में चल रही आपसी कलह को लेकर आप मिल बैठकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। बिजनेस में आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके श्रेष्ठ प्रयासों को गति मिलेगी और आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आप अपने धन का कुछ हिस्सा शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपको कोई घाटा हो सकता है। जो लोग घूमने फिरने की योजना बना रहे थे, वह अभी कुछ समय रुक जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed