सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन के दो सोमवार बीत चुके हैं और अब तीन सोमवार बाकी हैं। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। मान्यता है कि सावन के महीने में जो शिव भक्त भोलेभंडारी को जल चढ़ाता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। अब कुछ ही दिनों के बाद सावन महीने की शिवरात्रि आने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिवरात्रि पर राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। सावन में शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां और बुरा दौर दूर जाता है। सावन में राशिनुसार कुछ उपाय करने से घर पर सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।
Sawan 2020: 19 जुलाई को सावन शिवरात्रि, राशिनुसार इस उपाय से दूर हो सकता है आपका दुर्भाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन