फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: 14 जुलाई से सावन आरंभ, सावन मास में राशि अनुसार करें भगवान शिव की पूजा

Fri, 08 Jul 2022 06:58 AM IST
मनोज कुमार द्विवेदी पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: मनोज कुमार द्विवेदी Updated Fri, 08 Jul 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2022 Shivling Puja Vidhi  According To Zodiac Sign At Home Know its Important Rules in Hindi
sawan 2022: सावन माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम भी माना जाता है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

शिव भक्तों के लिए सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। इसलिए इस माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम भी माना जाता है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी शिव की आराधना से कुंडली के बहुत सारे दोषों की शांति व जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी इस माह में राशिनुसार शिव की आराधना करने का विधान बताया जाता है। भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। राशिनुसार उनकी आराधना कर आप अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं। 

Sawan 2022 Shivling Puja Vidhi  According To Zodiac Sign At Home Know its Important Rules in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के जातकों को शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए व नागेश्वराय नम:का जाप करें। उसके बाद बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
Sawan 2022 Shivling Puja Vidhi  According To Zodiac Sign At Home Know its Important Rules in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि के जातकों को चमेली के फूल चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करने से लाभ होगा। तत्पश्चात दूध से अभिषेक कर जल चढ़ायें और सफ़ेद चंदन से तिलक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022 Shivling Puja Vidhi  According To Zodiac Sign At Home Know its Important Rules in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि के जातकों को शिवजी को धतूरा,भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। इन राशि वालों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
Sawan 2022 Shivling Puja Vidhi  According To Zodiac Sign At Home Know its Important Rules in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि के जातकों शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। इस राशि के शिव भक्तों को शिवलिंग पर दूध,दही, गंगाजल एवं मिश्री से भी अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed