Kendra Yog Rashifal 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से मंगल और शनि एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को मेहनत, अनुशासन, साहस और दृढ़ता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि मंगल-शनि का यह संयोग करियर और कारोबार में अटके कामों को गति देने के साथ आर्थिक मामलों में भी स्थिरता ला सकता है। हालांकि इसका असर सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है। रणनीति और मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर इन्हें तरक्की और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
2 of 5
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी।
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि
मंगल-शनि का केंद्र योग मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी। व्यापार करने वालों को नई डील या कारोबार बढ़ाने का अवसर मिल सकता है, जिससे आय में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। रिश्तों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी और परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
3 of 5
नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
- फोटो : amarujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग करियर में बदलाव और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कामों में भी गति आएगी। व्यापारियों को पुराने संपर्कों या क्लाइंट्स से फायदा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सही योजना बनाकर चलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। वहीं, विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
4 of 5
कारोबार में पार्टनर के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
- फोटो : amarujala
धनु राशि
मंगल और शनि का केंद्र योग धनु राशि के जातकों के लिए करियर और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभकारी रह सकता है। कारोबार में पार्टनर के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। सही रणनीति के साथ काम करने पर कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में गंभीरता आएगी। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
5 of 5
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना होगा।
- फोटो : amarujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह केंद्र योग स्थिरता और महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से खास रह सकता है। करियर को लेकर लंबे समय से चली आ रही उलझन दूर होने के साथ नई नौकरी या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों की विस्तार से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से निर्णय लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इसके साथ परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव भी मजबूत होगा।