फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 जनवरी शनि का राशि परिवर्तन: मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा असर और साढ़ेसाती

Thu, 23 Jan 2020 08:50 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar sani sade sati effects on horoscope
shani transit 2020
Saturn Transit 2020: 24 जनवरी 2020 को शनि ढाई साल के बाद राशि बदल रहे हैं। शनिदेव धनु को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर इस शनि गोचर का उनके जीवन में कैसा असर पड़ेगा आइए विस्तार से इसका ज्योतिष विश्लेषण करते हैं।
saturn transit 2020 shani gochar sani sade sati effects on horoscope
24 जनवरी से मकर राशि में शनि का भ्रमण

मकर राशि
आपके राशि स्वामी शनिदेव का अपनी ही राशि में आना आपके लिए हर समस्या के निवारण का बेहतरीन अवसर है। यहां इस राशि पर गोचर के समय ये 'शशक' योग का निर्माण करेंगे जिसके फलस्वरूप आप कामयाबियों के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचेंगे किंतु, इसके लिए आपको अपने कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी का निर्वहन करना पड़ेगा, ध्यान रहे गलत तरह से कमाया गया धन आपके लिए काल की तरह होगा।

saturn transit 2020 shani gochar sani sade sati effects on horoscope
shani transit 2020

मकर राशि और शनि गोचर 2020
मकर राशि एवं मकर लग्न में पैदा हुए लोगों के लिए ये गोचर सर्वथा अनुकूल रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छे लाभ कमाने का सुखद अवसर है क्योंकि शनिदेव की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव अभी आपके ऊपर नहीं पड़ेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय लेना चाह रहे हों तो शीघ्रता दिखाएं और आए हुए अवसर को हाथ से न जाने दें। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए भी दीर्घकालिक निवेश करना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar sani sade sati effects on horoscope
rashifal 2020

यहां से शनिदेव की तृतीय दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप साहस एवं पराक्रम की वृद्धि तो होगी किंतु परिवार में भाइयों से मतभेद हो सकता है इसे ग्रह योग समझकर तूल न दें और आपस में विघटन ना पैदा होने दें। शनिदेव की सप्तमभाव पर भी दृष्टि पड़ रही है जिसके फलस्वरूप दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव आ सकता है वैचारिक मतभेद ज्यादा से ज्यादा उभरता रहेगा, ससुराल पक्ष से भी रिश्ते प्रभावित होंगे इसलिए आपको आत्म संयम की आवश्यकता रहेगी, फिर भी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 

विज्ञापन
saturn transit 2020 shani gochar sani sade sati effects on horoscope
shani transit in 2020

कुंभ राशि और शनि की साढ़ेसाती
आपकी राशि से व्यय भाव में शनिदेव का गोचर मिलाजुला फल देगा। इसी के साथ शनिदेव की साढ़ेसाती का आरंभ भी होगा जिसका प्रभाव आप के मुख से शुरू होगा यानी साढ़ेसाती का आरंभिक काल का प्रभाव आपके मुख होगा जिसका परिणाम कुछ अशुभ रहता है अतः सावधान रहें और इस बात का ध्यान रखें कि अब आपके कार्य व्यापार एवं आपके स्वभाव पर शनिदेव की दृष्टि बराबर बनी रहेगी, इसलिए अपनी कर्तव्य परायणता से पीछे न हटे और ईमानदारी पूर्वक उसका निर्वहन करते रहें। शुरुआती साढ़ेसाती का आरंभिक काल उतार-चढ़ाव अधिक लाएगा किंतु निराश न हो धीरे-धीरे इसमें सुधार आता जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed