फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Ka Nakshatra Parivartan: अक्षय तृतीया से पहले इन 3 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, शनि देव की होगी कृपा

Wed, 16 Apr 2025 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल 2025, सोमवार सुबह 07:52 बजे, वे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह नक्षत्र शनि का 26वां पड़ाव होगा, और इसका ज्योतिषीय महत्व अत्यंत विशेष है।

विज्ञापन
Saturn Enters Uttara Bhadrapada before Akshay Tritiya These 3 Signs Will  get success in hindi
Shani Nakshatra Parivartan - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और समय का प्रतीक माना गया है। यह ग्रह धीरे-धीरे चलता है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा और दीर्घकालिक होता है। नवग्रहों में शनि एकमात्र ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, कर्मफल और धैर्य की परीक्षा लेता है।


Shadashatak Yoga: 18 साल बाद राहु और मंगल का षडाष्टक योग, इन 3 राशियों के लिए लाएगा चुनौतियां
इस समय शनि पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में स्थित हैं, लेकिन द्रिक पंचांग के अनुसार 28 अप्रैल 2025, सोमवार सुबह 07:52 बजे, वे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह नक्षत्र शनि का 26वां पड़ाव होगा, और इसका ज्योतिषीय महत्व अत्यंत विशेष है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र  स्थिरता और आत्मिक विकास का प्रतीक है।
Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला
जब शनि इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो जीवन में संतुलन, कर्मफल की स्पष्टता और सकारात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, परंतु तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह बदलाव भाग्य का दरवाज़ा खोलने जैसा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे सौभाग्यशाली राशियां जिनकी किस्मत शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से चमक उठेगी। 
Guru Gochar 2025: मई माह का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन,जानिए किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Saturn Enters Uttara Bhadrapada before Akshay Tritiya These 3 Signs Will  get success in hindi
Shani Nakshatra Parivartan - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय क्षमता पहले से बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा, और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में नया विस्तार या मुनाफा मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय तरक्की और पदोन्नति का संकेत देता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

Saturn Enters Uttara Bhadrapada before Akshay Tritiya These 3 Signs Will  get success in hindi
Shani Nakshatra Parivartan - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि का यह गोचर अत्यंत शुभ प्रभाव देने वाला है। विशेषकर दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पुराने अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। यह समय व्यवसाय में तरक्की और नई उपलब्धियों का संकेत देता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कर्ज में थे, तो उससे राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य के लिए बचत करने के अच्छे मौके बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn Enters Uttara Bhadrapada before Akshay Tritiya These 3 Signs Will  get success in hindi
Shani Nakshatra Parivartan - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर कई रुके हुए कार्यों को गति देगा। अब तक जो योजनाएं अधूरी पड़ी थीं, वे पूरी हो सकती हैं। शनि का यह गोचर जीवन में स्थिरता और मानसिक संतुलन लाएगा। प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरी के संकेत हैं और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभदायक रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार और नये साझेदार मिलने के योग भी बन सकते हैं। विदेश यात्रा या बाहर जाने की योजना भी बन सकती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed