फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Pradosh Vrat 2025: आज शिव योग में रवि प्रदोष व्रत, मकर सहित 5 राशि वालों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sun, 08 Jun 2025 10:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 10:23 AM IST
सार

Ravi Pradosh Vrat 2025: 8 जून को रवि प्रदोष व्रत पर बना शुभ योग 5 राशियों के लिए बेहद फलदायी रहेगा। भगवान शिव की कृपा से इन जातकों को धन लाभ और पारिवारिक सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ravi Pradosh Vrat on June 8 these 5 Zodiac Signs to Receive Lord Shiva’s Special Blessings
Ravi Pradosh Vrat Zodiac Signs - फोटो : adobe stock

Ravi Pradosh Vrat Zodiac Signs: 8 जून को मनाया जा रहा रवि प्रदोष व्रत शिवभक्तों के लिए एक अत्यंत शुभ अवसर है। यह व्रत तब पड़ता है जब त्रयोदशी तिथि रविवार को आती है, और इसे भगवान शिव तथा माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है। शास्त्रों में इसे शिव आराधना का सर्वोत्तम काल कहा गया है। इस दिन भक्त अगर विधिपूर्वक पूजन करते हैं, तो उन्हें न केवल सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन से दरिद्रता और बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।


Shani Gochar 2025: मीन राशि में शनि, जानें साल 2027 तक वृषभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव ?
इस बार का रवि प्रदोष व्रत इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन दुर्लभ योगों का विशेष लाभ 5 राशियों को मिलेगा, जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को मानसिक शांति, आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। यह व्रत उनके लिए सौभाग्य और समृद्धि का द्वार खोल सकता है। 
Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा

Ravi Pradosh Vrat on June 8 these 5 Zodiac Signs to Receive Lord Shiva’s Special Blessings
वृषभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से धन लाभ के अवसर बन रहे हैं - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि का प्रतीक बैल है, जो भगवान शिव का वाहन भी माना जाता है। इस बार रवि प्रदोष व्रत के शुभ योगों के कारण वृषभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। अगर आपके पास कोई आर्थिक अटका हुआ मामला है, तो भगवान शिव की कृपा से वह जल्द सुलझ सकता है और पैसा वापस मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इस दिन आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे और किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

Ravi Pradosh Vrat on June 8 these 5 Zodiac Signs to Receive Lord Shiva’s Special Blessings
कर्क राशि वालों को शुभ समाचार सुनने का योग बन रहा है - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने सिर पर धारण किया है। रवि प्रदोष व्रत के दिन कर्क राशि वालों को शुभ समाचार सुनने का योग बन रहा है। यदि आप किसी यात्रा या बाहर जाने का विचार कर रहे हैं तो भोलेनाथ की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस दिन आप फिजूल की चिंता और तनाव से मुक्त रहेंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और आर्थिक लाभ के भी विशेष अवसर बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Pradosh Vrat on June 8 these 5 Zodiac Signs to Receive Lord Shiva’s Special Blessings
यदि आप कोई रुका हुआ काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि सूर्य प्रधान राशि है, और इस राशि के लिए शिव पूजा अत्यंत लाभकारी होती है। भगवान शिव की आराधना से सिंह राशि वालों के अहंकार में कमी आएगी और आत्मबल में वृद्धि होगी। इस शुभ योग से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और यदि आप कोई रुका हुआ काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यवसाय शुरू करने या नौकरी बदलने के लिए भी यह समय बहुत शुभ है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और सुख-शांति का वातावरण बनेगा।

विज्ञापन
Ravi Pradosh Vrat on June 8 these 5 Zodiac Signs to Receive Lord Shiva’s Special Blessings
नौकरी पेशा जातकों को करियर में उन्नति का लाभ मिलेगा - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि मंगल की राशि है, इसलिए इस पर बन रहे शुभ योगों का सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। पुराने रोग या मानसिक तनाव से राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान दोस्तों के साथ घुमने-फिरने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न और शांत रहेगा। यदि आपके कुछ जरूरी कार्य अटके हुए हैं, तो भगवान शिव की कृपा से वे जल्द पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed