फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Transit: 30 अक्तूबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन, आने वाले 18 महीनों में इन राशियों को होगा फायदा

Mon, 16 Oct 2023 02:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Oct 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
rahu transit in meen rashi and ketu transit in kanya good impact on these zodiac signs
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2023

Rahu Ketu Transit: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अपना खास महत्व होता है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं जिसका असर देश-दुनिया के साथ सभी राशि के जातकों के ऊपर होता है। 30 अक्तूबर 2023 को छाया ग्रह माने जाने वाले राहु-केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है, वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि राहु-केतु दोनों ही ग्रह हमेशा उल्टी चाल से ही चलते हैं। राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 महीनों के बाद होता है। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से दोनों ही तरह के प्रभाव जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसे में 30 अक्तूबर को राहु-केतु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां होंगी जिन्हें आने वाले 18 महीनों में राहु-केतु के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 



Shani: शनि का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में होगा धन लाभ

rahu transit in meen rashi and ketu transit in kanya good impact on these zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला होगा। राहु-केतु 30 अक्तूबर तक आपकी ही राशि में भ्रमण कर रहे थे , जो अब उल्टी चाल से चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण से 30 अक्तूबर के बाद से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत हो जाएगी। थोड़े से ही प्रयास में जल्दी सफलताएं हासिल होंगी। करियर-कारोबार में अच्छी ग्रोथ होगी। धन के मामले में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग किसी के साथ कोई कारोबार पार्टनरशिप में कर रहे हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित होगा। 
rahu transit in meen rashi and ketu transit in kanya good impact on these zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
18 महीनों के बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। अभी केतु तुला राशि में ही है जो अब 30 अक्तूबर के बाद कन्या राशि में आ जाएंगे जिस कारण से तुला राशि के जातकों को परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। तुला राशि के जातकों के लिए अगले आने वाले 18 महीने बहुत ही खास रहने वाले होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। कार्यों में आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी जिसे आपका व्यापार में कई गुने की वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और परिवार में खुशियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu transit in meen rashi and ketu transit in kanya good impact on these zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए  राहु-केतु का राशि परिवर्तन मालामाल बना सकता है। सभी तरह के कार्यो में अच्छी सफलताएं मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक राहु आपकी राशि से तीसरे भाव में जबकि केतु नवम भाव में भ्रमण करेंगे। आने वाला डेढ़ सालों में आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि होगी। जीवन के सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। एक से ज्यादा आय के स्त्रोत बनेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed