Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का छाया और पापी ग्रह माना गया है। नवग्रहों में मायावी ग्रह राहु काफी प्रभावशाली माने जाते हैं। शनि के बाद राहु ऐसे दूसरे ग्रह हैं जो सबसे धीमी चाल से चलते हैं। राहु किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। राहु ग्रह को किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं प्राप्त है। आपको बता दें कि राहु इस समय गुरु की राशि मीन में गोचर हैं, जो साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। राहु वर्ष 2025 में शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें कि राहु और केतु हमेशा ही वक्री चाल से चलने वाले ग्रह हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक राहु 18 मई 2025 को शनि के स्वामित्व और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राहु कुंभ राशि में करीब 18 महीनों तक रहेंगे फिर शनि की दूसरी राशि मकर में 5 दिसंबर 2026 को प्रवेश कर जाएंगे। राहु के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं राहु के मीन से कुंभ राशि में परिवर्तन से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
साल 2025 में जब राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब कन्या राशि के जातकों के लिए राहु उनके छठे भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली के छठे भाव में राहु प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव अच्छा होता है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों के जो भी शत्रु होंगे वे परास्त होंगे। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपकी हर एक योजना कारगर और सफल होंगी। जो कुछ परेशानियां लंबे समय से चल रही थी अब उससे आपका पीछा छूटेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर होगी।
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में राहु पांचवें भाव में रहेंगे। ऐसे में आपको कार्यस्थल पर बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। अधूरे पड़े कामों में तेजी आएंगी और वह जल्द ही पूरे होंगे। भाग्य बलशाली रहेगा। भविष्य की आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार के नजरिए से आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए राहु का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा।
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए राहु तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। राहु के राशि परिवर्तन और शनि की राशि कुंभ में आने से धनु राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ और तरक्की मिलने के संकेत हैं। आपका आने वाला समय भौतिक सुख-सुविधाओं में बीतेगा। वाहन और जमीन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं जिसका लाभ धनु राशि के जातकों को मिलेगा।