फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit: साल 2025 तक राहु इन राशि वालों पर रखेंगे अपनी विशेष कृपा, मिलेगा अपार धन-दौलत

Thu, 23 May 2024 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 May 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Rahu Transit 2024 Rahu Gochar On Pisces These Zodiac Sign Get Lucky Details In Hindi
rahu gochar 2024: राहु गोचर करने में 18 महीनों का समय लेते हैं। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु केतु को छाया ग्रह माना गया है। जातकों की कुंडली में राहु का प्रभाव बहुत अधिक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ भाव में विराजमान हैं तो व्यक्ति के जीवन में उसके तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। जहां एक तरफ सातों ग्रहों को किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है, वहीं राहु-केतु को किसी भी राशि या भाव का स्वामित्व नहीं प्राप्त है। राहु एक क्रूर ग्रह हैं और हमेशा ही उल्टी चाल से चलते हैं। शनि के बाद राहु दूसरे ग्रह हैं जो एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए काफी समय लेते हैं। राहु गोचर करने में 18 महीनों का समय लेते हैं। 



राहु पिछले साल यानी 30 अक्तूबर 2023 को मंगलदेव की राशि मेष से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। राहु मीन राशि में 18 मई 2025 तक रहेंगे, इसके बाद राहु शनि देव की राशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब राहु का गोचर होता है तब-तब इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। राहु के गोचर से कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है तो कुछ राशि के जातकों को संकटों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं राहु के साल 2025 तक मीन राशि में रहने के कारण किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।  

Rahu Transit 2024 Rahu Gochar On Pisces These Zodiac Sign Get Lucky Details In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु कुंडली के ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं। राहु का आपकी कुंडली के 11वें भाव में होने से आपके जीवन में धन-दौलत और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं होगी। इस राशि के जातकों के जीवन में हर तरह की खुशियां और संपन्नता देखने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा-खासा सुधार और वृद्धि देखने को मिलेगा। लगातार आपकी आमदनी बढ़ती जाएगी। एक अंतराल पर आपको अचानक धन लाभ के योग बने होंगे। कोई भी काम ज्यादा लंबे समय तक नहीं अटकेगा। आपकी हर एक इच्छा की पूर्ति राहु देव जरूर करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में तरक्की और प्रमोशन लगातार मिलते रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और नए-नए अनुबंध प्राप्त होंगे। 
Rahu Transit 2024 Rahu Gochar On Pisces These Zodiac Sign Get Lucky Details In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का मीन राशि में गोचर साल 2025 तक बहुत ही अच्छा लाभ दिलाएगा। आपकी राशि के नवम भाव में राहु का गोचर हुआ है। कुंडली का नवम भाव भाग्य का भाव होता है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है और आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और शुभ है। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और यश का प्राप्ति होगी। आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी जिससे आपके रहन-सहन में व्यापक स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Transit 2024 Rahu Gochar On Pisces These Zodiac Sign Get Lucky Details In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपकी राशि में राहु का गोचर पांचवें भाव में हुआ है। ऐसे में जब तक राहु मीन राशि में रहेंगे आपको फायदा ही फायदा दिलाएंगे। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे संयोग बन रहे हैं। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। वर्षों पहले आपने किसी को अगर उधार पैसे दे रखे थे तो उसकी वापसी संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed