फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu-Ketu Yuti: 11 मई को राहु-केतु युति से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहना होगा सावधान

Sat, 09 May 2026 04:39 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 09 May 2026 04:39 PM IST
सार

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार राहु-केतु की युति और कालसर्प योग का प्रभाव कुछ राशियों पर अधिक पड़ सकता है। जानें किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Rahu Ketu Grah Yuti 2026: Kalsarp Yog May Trouble These Zodiac Signs
Rahu Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rahu-Ketu Yuti Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष के अनुसार मई 2026 में राहु और केतु की विशेष स्थिति के कारण कालसर्प योग बनने जा रहा है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 11 मई 2026 को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे, जिससे यह योग बनेगा। यह स्थिति लगभग 26 मई 2026 तक प्रभावी रह सकती है। ज्योतिष में कालसर्प योग को मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और जीवन में उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।


Kendra Drishti Yog: बुध और शनि बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, चार राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, सफलता और धन लाभ
Budh Asta 2026: 23 मई तक बुध अस्त, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Rahu Ketu Grah Yuti 2026: Kalsarp Yog May Trouble These Zodiac Signs
आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए। मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है, फिजूल खर्च से बचें और निवेश सोच-समझकर करें। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना भी इस समय महत्वपूर्ण रहेगा।

Rahu Ketu Grah Yuti 2026: Kalsarp Yog May Trouble These Zodiac Signs
कार्यस्थल या व्यापार में विवाद की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिरता ला सकता है। छोटी-छोटी बातों पर चिंता और तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल या व्यापार में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी होगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि गुस्से में लिया गया निर्णय रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। धैर्य और समझदारी इस समय सबसे बड़ी ताकत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ketu Grah Yuti 2026: Kalsarp Yog May Trouble These Zodiac Signs
जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को घर-परिवार और व्यक्तिगत जीवन में फैसले लेते समय बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें तथा अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। सेहत का ध्यान रखना भी इस समय आवश्यक है।

विज्ञापन
Rahu Ketu Grah Yuti 2026: Kalsarp Yog May Trouble These Zodiac Signs
कामकाज में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने का संकेत देता है। छोटी गलतियां भी नुकसान का कारण बन सकती हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। कामकाज में अचानक रुकावटें आ सकती हैं जिससे धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में पेट और गले से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed