फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Rajyog: 1 साल बाद चंद्र राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Wed, 21 May 2025 04:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 21 May 2025 04:48 PM IST
सार

Mahalakshmi Yog: अगस्त में बुध और शुक्र के संयोग से एक साल बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और धनवृद्धि लेकर आएगा। यह योग करियर में तरक्की और आकस्मिक धन लाभ के योग बनाएगा।

विज्ञापन
Powerful Lakshmi Narayan Rajyog to Form After a Year Brings Career Success and Wealth Gains
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : Adobe Stock
Lakshmi Narayan Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते हैं और जब वे किसी विशेष राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका असर पूरे विश्व, समाज और व्यक्ति के जीवन पर देखा जाता है। इसी क्रम में अगस्त महीने में बुधवार और शुक्र के प्रभाव से एक विशेष और शुभ योग लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग लगभग एक साल बाद बन रहा है और इसका संबंध चंद्र की राशियों से है। 

Mahapurusha Yog 2025: मालव्य और भद्र महापुरुष योग का महासंयोग, करियर, व्यापार और धन में होगी जबरदस्त तरक्की
इस शक्तिशाली राजयोग के प्रभाव से कुछ खास राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इन लोगों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और साथ ही अचानक धन लाभ की भी संभावना बनेगी। आइए जानते हैं वो कौन सी भाग्यशाली राशियाँ हैं जिन्हें इस योग का सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर बना शुभ योग इन राशि वालों को दिलाएगा अचानक लाभ, पूरे होंगे अधूरे काम

 
Powerful Lakshmi Narayan Rajyog to Form After a Year Brings Career Success and Wealth Gains
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है, क्योंकि लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है। इसका सीधा असर आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ेगा। इस समय आप पहले से अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और लोगों पर आपकी छवि सकारात्मक प्रभाव डालेगी। आर्थिक रूप से यह समय काफी लाभकारी साबित हो सकता है। जो धन कहीं अटका हुआ था, उसकी प्राप्ति संभव है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश या काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। वहीं अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी, मान-सम्मान मिलेगा और आप किसी विशेष सामाजिक या सार्वजनिक मंच पर सराहे जा सकते हैं।

Powerful Lakshmi Narayan Rajyog to Form After a Year Brings Career Success and Wealth Gains
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग दशम भाव (कार्यक्षेत्र) में बन रहा है, जो आपके करियर और व्यवसाय के लिए अत्यंत शुभ संकेत देता है। इस समय आप कार्यक्षेत्र में चमक सकते हैं, आपकी मेहनत और समर्पण को पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है या कोई नई और बेहतर जॉब का ऑफर आ सकता है। ऑफिस में बॉस और सहकर्मी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। यदि आप अपने व्यवसाय में विस्तार की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। नए क्लाइंट्स या बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस समय आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं या साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में जबरदस्त लाभ दे सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके करियर और आर्थिक स्थिति को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful Lakshmi Narayan Rajyog to Form After a Year Brings Career Success and Wealth Gains
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह राजयोग भाग्य और विदेश भाव में बन रहा है, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। यह समय आपकी किस्मत को नई दिशा देने वाला हो सकता है। कोई लंबी दूरी की यात्रा, विशेष रूप से विदेश से संबंधित योजना फलीभूत हो सकती है। इसके साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं या किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिससे मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति और समझ बनी रहेगी, पुराने झगड़े या मतभेद समाप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed