हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र और अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा माह अप्रैल आरंभ हो चुका है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक अप्रैल महीने में पांच प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इनमें सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र ग्रह होंगे। जो ग्रह इस महीने राशि नहीं बदलेंगे वे हैं शनि, राहु और केतु। महीने के शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले देवगुरु अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की चाल में बदलाव से सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में कब-कब ग्रहों का परिवर्तन होगा और राशियों पर इसका असर।
अप्रैल में ग्रहों की चाल: गुरु, मंगल और शुक्र जैसे बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, इन पांच राशियों के लिए अच्छा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी, मान-सम्मान और यश दिलाने वाले सूर्यदेव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में भ्रमण करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य, तुला राशि में नीच के और मेष राशि में उच्च के माने गए हैं।
साहस, पराक्रम और शौर्य के कारक माने जाने वाले मंगल ग्रह 14 अप्रैल को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर ये 2 जून तक इसी राशि में बने रहेंगे। कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का मान सम्मान कई गुना बढ़ जाता है।
बुध का राशि परिवर्तन
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध एक महीने में दो बार राशि बदलते हैं। 16 अप्रैल को बुध मेष राशि में भ्रमण करेंगे, इससे पहले बुध 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध ग्रह व्यक्ति के तर्क शक्ति, गणित, संचार, लेखन, व्यापार, वाणी और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप जातक विद्वान, दार्शनिक, लेखक, कवि, शोधपरक कार्य, शल्य चिकित्सा, गणितज्ञ, ज्योतिष विज्ञान, शिक्षण कार्य, बैंकिंग के क्षेत्र, तथा कानून के क्षेत्र में अच्छी ख्याति प्राप्त करता है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध, कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने गए हैं।
6 अप्रैल को शुभफल देने वाले और सभी ग्रहों में बड़े बृहस्पति मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से नौकरी, वैवाहिक जीवन और बिजनेस पर अच्छा असर देखने को मिलता है।