फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून के महीने में ग्रहण के साथ इन ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा असर

Tue, 02 Jun 2020 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Jun 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
planet transit chandra grahan and surya grahan in june 2020 effects on all rashi
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

जून का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। जून के महीने में एक साथ दो ग्रहण पड़ने वाले हैं जिसमें एक सूर्य ग्रहण होगा जबकि दूसरा चंद्रग्रहण। ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में विशेष भूमिका होती है। ग्रहण के अलावा जून के महीने में कई ग्रहों में उधर-उधर हलचल बनी रहेगी। कुछ ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ वक्री से मार्गी और मार्गी से वक्री की स्थिति में आ जाएंगे। ज्योतष के अनुसरा ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं जून के महीने में कौन से ग्रह किस स्थिति में होंगे और सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।



चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020

planet transit chandra grahan and surya grahan in june 2020 effects on all rashi
भगवान सूर्य - फोटो : Social media

जून में सूर्य की स्थिति
सूर्य सभी ग्रहों का राजा कहलाता है। सूर्य अभी वृष राशि में है। 15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में सूर्य तेज, मान-सम्मान और यश का कारक माना जाता है। ऐसे में जून के महीने में सूर्य के राशि परिवर्तन से जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ भाव में बैठेगा उसके लिए यह महीना काफी शुभ और फलदायक रह सकता है। इसके आलावा इस महीने में ही सूर्य ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

planet transit chandra grahan and surya grahan in june 2020 effects on all rashi

जून में चंद्रमा
जून का महीना चंद्रमा के लिए याद रखा जाएगा। क्योंकि इस महीने साल का दूसरा चंद्रग्रहण 05 जून की लगेगा। ग्रहण का ज्योतिषशास्त्र में विशेष भूमिका होती है। शास्त्रों में ग्रहण को शुभ माना गया है और जब भी ग्रहण लगता है तो उसके पहले सूतककाल लग जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। सूतककाल में विशेष सावधानियां बरती जाती हैं।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020

विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit chandra grahan and surya grahan in june 2020 effects on all rashi

जून में मंगल ग्रह कितना करेगा मंगल 
ज्योतिष शास्त्र में मंगल की विशेष भूमिका मानी जाती है। इस महीने मंगल का भी राशि परिवर्तन होगा। मंगल अभी कुंभ राशि में है। 18 जून को मंगल मीन राशि में परिवर्तन करेगा। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति की भूमिका दी गई है। जातकों की कुंडली में मंगल का काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति का क्रोध बढ़ जाता है और जमीन से जुड़े हुए विवाद होने लगते हैं।



चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

विज्ञापन
planet transit chandra grahan and surya grahan in june 2020 effects on all rashi

जून में बुध होगा वक्री
जून के महीने में बुध भी राशि बदलेगा। 18 जून को बुध की चाल उल्टी यानी वक्री हो जाएगी। मिथुन राशि में बुध वक्री होकर भ्रमण करेगा। बुध और सूर्य का मिथुन राशि में युति बनेगी।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed