सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
मेष इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालो के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। प्रेमीजन अपने प्यार की अहमियत को समझें।
वृष इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहो पर हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असहज स्थिति उत्पन्न सकती है।
मिथुन इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा । उदर की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। प्रणय सम्बन्धो में कटुता आएगी।
कर्क इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग देगा। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य का प्रारम्भ इस सप्ताह आपको सफलता दिलायेगा। कुछ बड़े सौदे इस सप्ताह होने के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी मे धीमी प्रगति रहेगी। खान पान संयमित रखे। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।