प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
मेष- विवाहित दम्पति अपने साथी की जरूरत का ध्यान रखें। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिये दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। आपका लाइफ स्टाइल लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ा सकता हैं। परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
वृषभ- प्रेमी और अपने जीवन साथी की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा है। मनपसन्द जीवनसाथी मिल सकता है। बहुत जल्दी किसी पर भी विश्वास कर लेते है जरा सतर्क रहे। कुछ नए फ्रेंड्स आपकी सादगी का फायदा न उठाए।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन- प्रेम रस में पूरी तरह डूबे हुए है। काम में भी मन नहीं लगेगा। परिवार आपके साथी के बीच में दीवार बनकर खड़ा है। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने फ्रेंड या जीवन साथी से दूर ले जायेगी। सावधान रहें शेयर सट्टे पर निवेश न करें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क- आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। अचानक कोई पसंद आ सकता है। दोस्त का प्रस्ताव अचानक मिल सकता है।