मेष-
नवंबर का माह आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपको इस महीने कार्यों में सफलता और शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसे में सुनहरे समय का सदुपयोग करें और अपनी दिनचर्या को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। किसी बड़ी नई योजना में धन निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी कार्ययोजना संबंधी आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो किसी मित्र की मदद से उसका समाधान निकल आएगा। इस माह सेहत संबंधी किसी परेशानी की कम आशंका है। इष्ट मित्रों और किसी सगे संबंधी के साथ मिलकर कार्य करने पर लाभ के योग बनेंगे। भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए पूर्वाद्र्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में अपेक्षा के मुताबिक फलों की प्राप्ति में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि कामकाज के अलावा यह समय परिजनों के साथ मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। महीने के अंत में चाहे-अनचाहे आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- मंगलवार के दिन गेहूं और लाल कपड़ा दान करें।
वृष-
नवंबर का महीना आपके लिए अधिकांशत: सकारात्मक साबित होगा। इस महीने के उत्तरार्द्ध के मुकाबले पूर्वार्द्ध कहीं ज्यादा बेहतर साबित होगा। महीने की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित कार्यों के पूरे होने से होगी। अरसे से अटके पड़े कार्यों में गति आएगी। शेयर बाजार आदि से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। उधार दिया धन या फिर कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। भविष्य में उसके लाभकादायक परिणाम भी नजर आएंगे। 16 नवंबर के बाद भ्रमित होने से बचें। विरोधी पक्ष से सतर्क रहना होगा, वह मौके का लाभ उठाना चाहेगा। इस दौरान ऑफिस के कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टि से माह बेहतर साबित होगा और परिवार में भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। माता-पिता की तरफ से भी पूरा सहयोग मिलेगा। हालां कि सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खान-पान में संयम रखें और पौष्टिक आहार लें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय- बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर दक्षिणा सहित दान करें।
मिथुन-
तंदुरुस्ती हजार नियामत है, इस महीने आपको यह बात गांठ कर रखनी होगी। नौकरीपेशा-व्यापार आदि करने के साथ अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को महीने की शुरुआत में अपने बॉस को खुश करने और कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रापर्टी आदि में निवेश करते समय शुभचिंतकों से सलाह लेना न भूलें। 16 नवंबर के बाद खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान कार्य विशेष को लेकर उचित निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस दौरान वाद-विवाद से बचें और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। किसी भी मसले को कोर्ट-कचहरी के बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। बच्चों को भी खेलते समय चोट-चपेट से सचेत रहना होगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर स्थिति में सुधार होगा। महीने के अंत में संतानपक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से अहम साबित होगा।
उपाय- रविवार के दिन प्रात:काल तांबे के बर्तन में रोली, अक्षत और शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-
कर्क राशि के लिए पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध ज्यादा बेहतर सुख, शांति और लाभ देने वाला साबित होगा। महीने की शुरुआत में अपेक्षा से अधिक खर्च होने के योग हैं। किसी कारोबार या योजना में धन निवेश करने से पूर्व उचित व्यक्ति से सलाह लेना न भूलें अन्यथा धन फंस सकता है। कुल मिलाकर महीने की शुरुआत में दिखावे के चलते अधिक खर्च हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना सामान्य लाभकारक होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलने से आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। महिलाओं को इस समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होगी। हड्डी से जुड़े पुराने रोग उभर सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अनदेखी करने से बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किसी के फटे में टांग न अड़ाएं, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में मौजूदा समय में आ रही अड़चनें महीने के तीसरे सप्ताह से दूर होना प्रारंभ हो जाएंगी। कार्यालय एवं निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मित्रों तथा परिजनों की मदद एवं मार्गदर्शन मिलेगा।
उपाय- बुधवार के दिन मूंग की दाल दान करें।
सिंह-
ग्रह-गोचर के अनुसार यह माह आपके जीवन में सफलता के द्वार खोलने के लिए आ रहा है। सरकारी नौकरी वालों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी एवं मान-सम्मान के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह पर पोस्टिंग की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। गारमेंट्स के कारोबार से जुड़े लोगों को भी अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को कामकाज के नए अवसर प्राप्त होंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में शत्रुपक्ष आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकता है। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और किसी भी कागज पर सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें। किसी भी योजना को पूर्ण होने से पहले उसका खुलासा न करें। सेहत की दृष्टि से महीने के अंतिम सप्ताह में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। पिता की सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। समस्याओं को शांत मन से समाधान निकालने की कोशिश करें और अधिक भावुक होने से बचें।
उपाय- बुधवार के दिन मूंग की दाल पक्षियों को खिलाएं और अपने पास हरा रुमाल रखें।