ज्योतिष गणना: राशि के अनुसार जानिए, नवंबर महीने की किन तरीखों पर आपको रहना है जरा बचके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण माह आपके लिए सामान्य फल देने वाला ही रहेगा। आर्थिक दृष्टि से कहीं ना कहीं आप उलझ सकते हैं इसलिए किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा हानि की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी, विवादों से बचें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल। दीपावली के बाद ग्रह गोचर में कुछ परिवर्तन होने के प्रभावस्वरूप गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 9,10 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि-
माह आपके लिए अत्यधिक सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह माह किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए शिक्षा प्रतियोगिता में और सफलता प्राप्ति के लिए प्रयास करें। प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएगा। व्यापारियों के लिए भी समय अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल है। मकानअथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। घर में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। 19, 20 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि-
माह का आरंभ कार्य व्यापार में अच्छी सफलता दिलाने का योग बनाया हुआ है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो उस दृष्टि से समय अधिक अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। दीपावली के बाद के ग्रह गोचर में आए परिवर्तन से आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान-वाहन क्रय के भी योग। 25, 26 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात को भी सामान्य करने में सफल रहेंगे जिसके परिणामस्वरुप आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण कुछ कलह का सामना भी करना पड़ सकता है। भाइयों से विवाद न बढ़ने दें, अलगाववाद से बचते रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।19, 20 तारीख को रहें जरा बचके।