फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर शनि-मंगल मिलकर बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Wed, 30 Jul 2025 02:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Jul 2025 02:23 PM IST
सार

ज्योतिष गणना के मुताबिक इस दिन कई ग्रहों के संयोग से कुछ शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे रक्षाबंधन का महत्व काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन के दिन शनि और मंगल के संयोग से एक नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Navpancham Rajyog Will Be Make On Rakshabandhan Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
नवपंचम राजयोग - फोटो : Adobe Stock

इस वर्ष 09 अगस्त को भाई-बहन के आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस दिन कई ग्रहों के संयोग से कुछ शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे रक्षाबंधन का महत्व काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन के दिन शनि और मंगल के संयोग से एक नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि 09 अगस्त को सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर मंगल और अरुण एक दूसरे से 120 अंश पर होंगे जिस कारण से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 09 अगस्त को ही मंगल और शनि सुबह 08 बजकर 18 मिनट पर एक दूसरे से 180 अंश पर होंगे। जिस कारण से नवपंचम का योग बनेगा। इससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशि वालों को हो सकता है लाभ। 



Shani Guru Shatank Yog: शनि गुरु की युति से होगा शातंक योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Navpancham Rajyog Will Be Make On Rakshabandhan Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए 09 अगस्त को शनि, मंगल और अरुण से बना नवपंचम और प्रतियुति राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। ऐसे में मेष राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है जिसके प्रभाव में कमी आ सकती है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। इस दौरान जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। 

शनि देव की कृपा से मालामाल होते हैं ये विशेष मूलांक वाले, कभी नहीं होती धन-दौलत की कमी

Navpancham Rajyog Will Be Make On Rakshabandhan Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का संयोग रक्षाबंधन के दिन बनना अति लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों की लंबे समय तक चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। जीवन में खुशी के पल मिलेंगे। जो लोग व्यापार में हैं उनको काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान जो काम रुके हुए उनमें तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में मिलेगा। 

August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog Will Be Make On Rakshabandhan Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि-मंगल से बना नवपंचम योग बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। रक्षाबंधन के दिन बना यह विशेष संयोग शनि के वक्री अवस्था के कारणों में नकारात्मक प्रभाव में कमी आने के संकेत हैं। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके साहस और आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छा लाभ मिलेगा। 

August Rashifal 2025: अगस्त में मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed