फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa 2025: शुरू हुआ नौतपा, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Sun, 25 May 2025 11:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 25 May 2025 11:13 AM IST
सार

Nautapa Impact On ZOdiac Signs: सूर्य आज रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है। तेज गर्मी, आंधी-तूफान के साथ शुरू हुआ यह दौर 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Nautapa 2025 Sun Transit in Rohini Nakshatra Financial and Emotional Struggles for These 3 Zodiac Signs
सूर्य नक्षत्र गोचर 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Nakshatra Parivartan: आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, क्योंकि सूर्य ने नक्षत्र परिवर्तन करते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी-तूफान और बारिश के बीच हो रही है, जो मौसम के लिहाज से शुभ संकेत नहीं मानी जा रही है। इसके साथ ही यह समय तीन राशियों के लिए भी विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।


Nautapa 2025: आज से नौतपा शुरू, जानें इस दौरान क्यों होती है इतनी गर्मी
जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो वह पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं। ऐसे में सूर्य की तीव्र और सीधे पड़ने वाली किरणें धरती को झुलसा देती हैं। यही कारण है कि इस नौ दिवसीय तपन के समय को नौतपा कहा जाता है। यह अवधि न केवल मौसम में बड़े बदलाव लाती है, बल्कि सभी 12 राशियों पर भी इसका ज्योतिषीय प्रभाव पड़ता है। हालांकि इस बार सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से 3 राशियों के लिए कठिन साबित हो सकता है, जिन्हें स्वास्थ्य, संबंधों और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन जातकों को अगले 15 दिनों तक खास सावधानी और संयम बरतने की ज़रूरत है।
Nautapa 2025: आज नौतपा में क्या करें और क्या न करें, जानिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
 

Nautapa 2025 Sun Transit in Rohini Nakshatra Financial and Emotional Struggles for These 3 Zodiac Signs
सूर्य नक्षत्र गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दबाव लेकर आ सकता है। इस समय अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है। करियर में मेहनत के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से आप मानसिक रूप से निराश महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी तनाव की संभावना है । जीवनसाथी से मतभेद या बहस जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में आपको इस समय शांतिपूर्वक संवाद बनाए रखने और किसी भी आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है।
 

Nautapa 2025 Sun Transit in Rohini Nakshatra Financial and Emotional Struggles for These 3 Zodiac Signs
सूर्य नक्षत्र गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय कई अप्रत्याशित और नकारात्मक अनुभवों से भरा हो सकता है। धन हानि, कोई दुखद समाचार, या पारिवारिक टकराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, मानसिक तनाव, थकावट और छोटी दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी हुई है। इस समय में तुला राशि वालों को अत्यंत सतर्कता के साथ काम करना चाहिए। किसी भी जोखिम वाले कार्य से बचें और सभी निर्णय धैर्य व विवेक से लें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2025 Sun Transit in Rohini Nakshatra Financial and Emotional Struggles for These 3 Zodiac Signs
सूर्य नक्षत्र गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत नहीं दे रहा है। आने वाले दिनों में आर्थिक नुकसान या किसी प्रकार की विफलता का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर असमंजस की स्थिति या जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। साथ ही, मानसिक थकान और उलझनों के चलते चिड़चिड़ापन या नकारात्मक सोच भी हावी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed