फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त माह में दो बार देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगा लाभ

Thu, 31 Jul 2025 04:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

अगस्त माह में देवगुरु बृहस्पति दा दो बार नक्षत्र परिवर्तन होगा। सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति 13 अगस्त 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र के पहले पद में फिर 30 अगस्त को  इसके दूसरे पद में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
guru gochar 2025 jupiter nakshatra transit in august these zodiac sign will be lucky
गुरु गोचर 2025 - फोटो : adobe stock

अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर और चाल में परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस माह जहां पर कई ग्रहों का गोचर होगा तो वहीं कुछ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि अगस्त माह में देवगुरु बृहस्पति दो बार नक्षत्र परिवर्तन होगा। सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति 13 अगस्त 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र के पहले पद में फिर 30 अगस्त को  इसके दूसरे पद में गोचर करेंगे। गुरु की चाल में बदलाव का असर कई राशि के जातकों के लिए असरदार साबित होगा। इससे कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। करियर-कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 



Luckiest Zodiac: 1 अगस्त से इन तीन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

guru gochar 2025 jupiter nakshatra transit in august these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
अगस्त माह में देवगुरु बृहस्पति का एक साथ दो बार नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान मेष राशि वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से निवेश संबंधी कामों में गति आएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार है उनके लिए आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। 

Numerology: रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी और तरक्की के योग


 
guru gochar 2025 jupiter nakshatra transit in august these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए गुरु की चाल में बदलाव बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग इस दौरान किसी जमीन-जायदाद का सौदा तय हो सकता है। कुछ पुराने निवेश से आपको लाभ के अवसरों में अच्छा रिर्टन मिल सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए दांपत्य जीवन अच्छा और खुशहाल रहेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2025 jupiter nakshatra transit in august these zodiac sign will be lucky
मीन राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु की चाल में बदलाव बहुत ही लाभकारी साबित होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए नौकरी में बदलाव का समय अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। कहीं से अच्छी खबरें सुनने को मिले सकती है। इस दौरान नया कारोबार शुरू हो सकता है और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed