बुध ग्रह कन्या राशि में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर गोचर करेगा। कन्या राशि में ये 22 सितंबर की सायं 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ही है और कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में शुभफलकारी होता है। कन्या राशि में बुध के गोचर का सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर गोचर का प्रभाव....
बुध का राशि परिवर्तन इन 8 राशियों के लिए है बेहद शुभ, कई क्षेत्रों में दिलाएगा कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
आपकी सेहत में अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। लेकिन अपने ही लोग कहीं न कहीं आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। किसी को भी धन उधार में न दें। आपके खर्चों में इजाफा होगा। इसलिए धन को सही जगह खर्च करें। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि
संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है। आय प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे। किसी को दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपका पूरा साथ देंगे।
मिथुन राशि
आपके सुखों में वृद्धि होगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। प्रोपर्टी या वाहन भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रयासों में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। लेकिन घर में बड़े लोगों से मतभेद हो सकते हैं। इस समय किसी को धन उधार में देना ठीक नहीं होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।