09 अगस्त 2021 को बुध का सिंह राशि में परिवर्तन होने जा रहा है। बुध 9 अगस्त को रात के 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। जहां पर ये 26 अगस्त 2021 तक रहेंगे फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माने गए है जबकि बुध कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। बुध ग्रह को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। बुध किसी एक राशि में लगभग 15 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में चले जाते हैं। बुध के सिंह राशि में परिवर्तन करने पर सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिष विश्लेषण...
राशि परिवर्तन: बुध का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
मेष राशि
बुध का गोचर विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा अधिकारियों से मतभेद ना पैदा होने दें।
वृषभ राशि
बुध का गोचर सामान्य फलदायक ही सिद्ध होगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यर्थ विवादों में उलझने से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है सावधान रहें। कार्य व्यापार की दृष्टि से बुध का गोचर शुभ रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं।
मिथुन राशि
कई साधनों से धन लाभ की प्राप्ति होगी। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आय के साधन भी बढ़ेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख विभागों से कार्यो का निपटारा करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
बुध का गोचर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। काफी दिनों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। यदि आपने किसी को अधिक धन उधार दिया है तो वह भी आने के संकेत हैं प्रयास करें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए वाणी की कुशलता का भरपूर उपयोग करेंगे तो सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा किसी महंगी वस्तु के क्रय का भी योग।