फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 August 2021: सोमवार को अपनी स्वराशि में होंगे चंद्रमा, इन 5 राशियों को मिलेगा धन

Mon, 09 Aug 2021 07:02 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 09 Aug 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए दोपहर के समय कोई खास डील फाइनल कर सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में आज आपको एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। परिवार में यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो उसे नजरअंदाज नहीं करें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। सायंकाल का समय आज अपने किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।




 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में ही लगे हैं, तो उनको एकाग्रता से कार्य करना होगा, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे अन्यथा आपके कार्य में अड़चनें आपको परेशान करती रहेंगी। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे थे, तो आज आपकी यह योजना सफल हो सकती है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में उत्साह रहेगा। उलझनों के बावजूद भी आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपके व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके रोजगार में परिवर्तन लेकर आएगा। यदि आप अपने रोजगार को बदलने के प्रयासों में लगे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में समय पर कार्य पूरा करने पर सीनियर से शाबाशी मिल सकती हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान-पान में संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको भी कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में आज आपको जोखिम भरे निर्देशों से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, लेकिन आपको उसका फल भी उसी समय मिल जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के द्वारा दिए गए सुझावों का आज उपयोग होगा, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाइयों की मदद से आपके घर के अधूरे पड़े हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से महत्वपूर्ण सलाह लेनी पड़ सकती है, सायं काल का समय यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed