ज्योतिष ग्रंथों में मंगल ग्रह को अति उत्साही, ऊर्जावान, साहसी, गोला, बम, बारूद तथा आग्नेयास्त्रों आदि का स्वामी माना जाता है। इनके प्रभाव से जातक डॉक्टर, इंजीनियर, फौजी तथा पुलिस विभाग के बड़े पदों पर आसीन रहता है। फलित ज्योतिष में पराक्रम और कर्म के कारक महान ग्रह मंगल दो माह चार दिन तक वक्री अवस्था में गोचर करने के बाद 14 नवंबर, शनिवार की सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये 10 सितंबर की प्रातः 3 बजकर 48 मिनट पर वक्री हुए थे। मार्गी अवस्था में चलते हुए ये 24 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
दिवाली से मंगल ग्रह चलेंगे सीधी चाल, किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि स्वामी मंगल हानिभाव में गोचर कर रहे हैं जिनके प्रभावस्वरूप अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना से भी बचें। जब तक मंगल मीन राशि में गोचर करें तबतक किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी। 24 दिसंबर तक के मध्य इस लग्न में पैदा हुए बच्चे मांगलिक माने जाएंगे।
वृषभ राशि
राशि से लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा यद्यपि आपकी राशि के लिए इनका प्रभाव बहुत शुभ नहीं रहता फिर भी आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। नशा करने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दूर ही रहना श्रेयस्कर रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ उदासीनता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
राशि से कर्म भाव में मंगल का मार्गी होना कई मामलों में बेहतरीन सफलता दिलाएगा यद्यपि माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता कारक हो सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि अच्छी सफलता के योग। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रुका हुआ धन भी आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग। मित्रों से भी सहयोग की उम्मीद। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
कर्क राशि
राशि से भाग्यभाव में मंगल का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिये आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग।